फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने से बचंे, पार्टी की नीतियां आमजन तक पहुंचाएं

Fri, 04 May 2018 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली।  कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पांच जिलों के सांसद और विधायकों के साथ ही पदाधिकारियों के साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने मैराथन बैठकें कीं। हर नेता को अलग अलग सेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैराना उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पूरी रणनीति बनाई। प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कार्यकर्ता सेल्फी लेने से ज्यादा आमजन के बीच पार्टी की नीतियां पहुंचाने में जुट जाएं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शामली में करनाल रोड स्थित बीएसएम स्कूल में सुबह करीब 11.15 बजे से बैठक का दौर प्रारंभ हुआ। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सबसे पहले सेक्टर प्रभारियों और सेक्टर संयोजकों के साथ बैठक की। सेक्टर प्रभारियों से कहा कि उपचुनाव में सेक्टर और बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है। कार्यकर्ता सेल्फी लेने से ज्यादा आमजन के बीच पार्टी की नीतियां पहुंचाने में जुट जाएं। इसके बाद राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम की मौजूदगी में एससी-एसटी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उसमें कहा गया कि संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए पार्टी प्रत्याशी को जिताने में जुट जाएं।

कश्यप समाज के लोगों की बैठक में आवला से सांसद धर्मेंद्र कश्यप और प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों के हित में अनेक कार्य किए हैं, उन्हें पिछड़ा वर्ग के लोगों तक पहुंचाएं और पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का कार्य करें। इसके बाद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक हुई, जिसमें बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, मुजफ्फरनगर के सांसद संजीव बालियान, राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर और पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही सहित जाट बिरादरी के तमाम नेताओं के साथ बैठक हुई। इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। अंत में शाम पांच बजे के बाद सांसदों और विधायकों के साथ अलग से बैठक की गई। बैठकों का दौर शाम करीब सात बजे तक चलता रहा। इस दौरान संगठन महामंत्री ने नेताओं को सेक्टर के हिसाब से जिम्मेदारियां बांटी। प्रत्येक नेता को जिम्मेदारी दी गई है कि उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने में उनके सेक्टर पर कमजोरी नहीं होनी चाहिए।  
विज्ञापन


 पांच जिलों के नेता रहे मौजूद  
भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा बुलाई गई बैठकों में शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद से पार्टी नेता शामिल हुए। इस मौके पर राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, मुजफ्फरनगर से सांसद संजीव बालियान, सरधना विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, बड़ौत विधायक केपी मलिक,  मोदीनगर से विधायक मंजू सिवाच, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल, चरथावल विधायक विजय कश्यप, मुजफ्फरनगर से विधायक कपिल देव अग्रवाल, मेरठ से व्यापारी नेता अरुण वशिष्ठ, मुजफ्फरनगर से व्यापारी नेता श्रीमोहन तायल, शामली जिला प्रभारी संजीव सिक्का, जिलाध्यक्ष पवन तरार, मुजफ्फरनगर से पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, विजय बहादुर पाठक, मोहित बेनीवाल, युवा मोर्चा के वरुण गोयल सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। 

 युवा संभालेंगे कमान
भाजयुमो के पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि उपचुनाव के दौरान युवाओं के कंधे पर अहम जिम्मेदारी रहेगी। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे तथा मॉनिटरिंग भी करेंगे। सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है, उस पर नजर रखेंगे। साथ ही चुनाव के संबंध में क्या क्या जरूरतें है उसकी भी मॉनिटरिंग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें