फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली अफवाहों से बचें: डीएम

विज्ञापन
झिंझाना थाने में धर्म गुरुओं व क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों की बैठक लेती एसडीएम निकिता शर्मा। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली, कैराना। धार्मिक बयानबाजी के बाद कानपुर में हुई घटना पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम जसजीत कौर व एसएसपी सुकीर्ति माधव ने कोतवाली में पहुंचकर दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं के साथ एक बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने धर्म गुरुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम एसएसपी ने पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि जनपद शामली व कैराना का माहौल कभी खराब नहीं हुआ। यहां के लोग आपस में मिलजुल कर इसी तरह रहें। उन्होंने धर्म गुरुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी गलत पोस्ट न डालें। अगर कोई माहौल खराब करने का प्रयास करेगा, तो पुलिस प्रशासन की ओर से उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी धार्मिक वाली पोस्ट को शेयर न करें। यदि ऐसा कोई करता है तो उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को तुरंत दें। अगर कोई समस्या है, तो पुलिस व प्रशासन अधिकारियों को बताएं। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलत घटना होती है, तो नवयुवकों का नुकसान होता हैं। उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने कहा कि इस्लाम धर्म में कहा गया है कि किसी की भी धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने के विरोध में एक ज्ञापन दिया जाएगा। जिस पर डीएम एसएसपी ने जामा मस्जिद पर ही मजिस्ट्रेट की तैनाती करने और उन्हें ज्ञापन सौंपने की बात कही। डीएम एसएसपी ने पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ
विज्ञापन

बैठक के बाद डीएम एसएसपी ने किला गेट पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस व पीएसी के जवानों को ब्रीफ किया। एसएसपी ने कहा कि जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ तैनात रहेगी। आसपास असामाजिक तत्वों तथा सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएंगी। अगर कोई अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में राजपत्रित अधिकारी के आदेश के बाद ही बल प्रयोग किया जाए। धार्मिक या कोई ऐसी बातें न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए।
सावधान रहें
कांधला। प्रगति पब्लिक स्कूल में हुई बैठक में डीएम जसजीत कौर व एसएसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि सोशल मीडिया व गली मोहल्लों में झूठी अफवाह से सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले लोगों से सावधान रहें। डीएम व एसएसपी ने पुलिस व प्रशासन का सहयोग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। बैठक समाप्त होने के बाद डीएम एसपी ने जुमे की नमाज को लेकर पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस बल ने नगर की मुख्य मस्जिदों के समीप पैदल मार्च किया। बैठक में सीओ कैराना, थाना प्रभारी निरीक्षक, मौलाना आकिल हाजी, वाजिद, जावेद अख्तर, मौलाना शाहबान, फरीद कुरैशी, सलीम, वकील प्रधान, चमन सिद्दीकी प्रधान आदि उपस्थित रहे।
एसडीएम ने ली शांति समिति की बैठक
थानाभवन। थाना परिसर में नगर व क्षेत्र के जिम्मेदरा लोगों व धर्म गुरुओं के साथ एसडीएम बृजेश सिंह ने बैठक की। जुमे की नमाज पर किसी प्रकार की अफवाहों से बचने और युवा व बच्चों में शांति, प्रेम व सौहार्द की भावना को जागृत करने की अपील की। उन्होंने मौलवी व मदरसा संचालकों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान एसएसआई प्रमोद कुमार, मौलाना साबिर हसमत अली, मुफ्ती आरिफ अंसार राणा, मुफ्ती महताब, साजिद अली, असलम प्रधान, इसरार प्रधान आदि लोग मौजूद रहे। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
क्षेत्र में शांति बनाए रखें
झिंझाना। कानपुर बवाल के बाद जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण कराने के लिए धर्म गुरुओं के साथ एसडीएम ऊन निकिता शर्मा, तहसीलदार अजय शर्मा व सीओ कैराना बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने थाने में बैठक की। एसडीएम ने कहा कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर ज्यादातर अफवाह वायरल होती रहती है। जिससे क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाती है। धर्म गुरुओं में हाफिज सईद, फारुख मौलाना, अजहरद्दीन, अफजाल, जाकिर, जमील, कारी इरशाद, मोहम्मद अय्यूब, बारू दीन मोहम्मद कासिम, मौलाना सैय्यद अतर हसन, कारी अब्दुल कलाम, कारी वकील, सलीम आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद एसडीएम की अगुवाई में कस्बे में पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च किया।

कांधला में डीएम-एसएसपी की बैठक में भाग लेते धार्मिक गुरु व अन्य लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते एसएसपी सुकीर्ति माधव व डीएम जसजीत कौर।- फोटो : SHAMLI

कंगा दशहरा पर गोशला में बछड़ों को पानी पिलाती गोवंश सेवा महिला समिति की सदस्य।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें