फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वायरल संक्रमण से बचाव के लिए ठंडी-खट्टी चीजों से करें परहेज

Sun, 10 May 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
हेलो डॉक्टर: डॉ. सचिन मलिक। संवाद
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में शनिवार को पाठकों और नागरिकों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का घर बैठे ही फोन पर समाधान कराया गया। इस कार्यक्रम में जिला संयुक्त चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक शामली कार्यालय में दोपहर एक से दो बजे तक मौजूद रहे। उन्होंने फोन पर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनकर परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि इस समय मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण होने का खतरा रहता है। इससे बचाव के लिए ठंडी-खट्टी चीजों से परहेज करें और चिकित्सक की सलाह से जांच व उपचार कराएं।
विज्ञापन

सवाल : मेरी नाक चल रही है और गले में खराश है। टीएलसी भी बढ़ी है। (नितिन, हथछोया)
जवाब : यह बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। इसके लिए दवा लेनी पड़ेगी। ज्यादा ठंडी व खट्टी चीजों से परहेज करें।
सवाल : मेरे पिता की छाती में दर्द रहता है। ईसीजी व एक्सरे भी नार्मल आया है। (अरुण कुमार, कैड़ी)
जवाब : छाती की हड्डियों में सूजन हो सकती है। शरीर में कमजोरी होने के कारण दर्द रहता है। इसके लिए गर्म पानी की बोतल से सिकाई करें। हड्डियों की मजबूती की जानकारी के लिए जांच कराएं। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में कक्ष नंबर 21 में आकर दिखा दे।
सवाल : मैने लिपिड की जांच कराई थी, जिसमें कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया। चलने में सांस फूलती और एक पैर में सूजन रहने के साथ दर्द रहता है। (रामअवतार, कैराना)
विज्ञापन

जवाब : दर्द रहने का कोलेस्ट्रॉल से संबंध नहीं है। इसके लिए फेफड़े, दिल और गुर्दे की जांच करानी पड़ेगी। इसके बाद उपचार शुरू किया जाएगा। उन्हें जिला अस्पताल में आकर दिखाएं।
सवाल : मेरी उम्र 72 वर्ष है। सुबह के समय घबराहट रहती है। शरीर गिरा रहता है और थकान के साथ दर्द रहता है। (शीला)
जवाब : दर्द की दवा ज्यादा न ले। जिला अस्पताल में आकर उन्हें दिखाएं। इसके लिए ब्लड प्रेशर, शुगर के अलावा लिवर, गुर्दे, सीबीसी व ईसीजी जांच करानी होगी।
सवाल : शरीर में घबराहट सी बनी रहती है और शरीर गिरा सा रहता है और दर्द रहता है। (अमित, ऊन)
जवाब : इस मौसम में वायरल ज्यादा चल रहा है। इसमें चिकित्सक की सलाह से तीन से पांच दिन दवा ले और दर्द ज्यादा होने पर ही दवा निवारक दवा ले सकते हैं।
सवाल : मुझे जुकाम है और नाक चल रही है। गले में दर्द के साथ जलन रहती है। (मोंटी शर्मा, काकानगर शामली)
जवाब : यह वायरल संक्रमण है। इसमें ज्यादा ठंडा पानी या अन्य चीजों से परहेज रखें। इसके लिए जिला अस्पताल में आकर चिकित्सक की सलाह से दवा ले।
सवाल : मैने पहले पथरी का ऑपरेशन कराया था। अब पेट में गैस ज्यादा बनती है। (राहुल, शामली)
जवाब : पेट में गैस बनने का ऑपरेशन से कोई संबंध नहीं है। इसका दिनचर्या से संबंध है। दिनचर्या में सुधार के साथ हरी पत्तेदार सब्जियां और दोपहर व शाम को खाना खाने से एक घंटा पहले एक कटोरी सलाद ले।
सवाल : मेरी पत्नी को 15 दिन से बुखार है। चलने फिरने में सांस फूलती है। (इंद्रपाल सिंह, कांधला)
जवाब : जिला अस्पताल में आकर उन्हें दिखाएं। जांच करानी पड़ेगी, इसके बाद उपचार शुरू किया जाएगा।
सवाल : मेरी उम्र 14 वर्ष है, मेरे मुंह और कमर में लाल रंग के दाने बन गए हैं।
जवाब : जिला अस्पताल में आकर चर्म रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। समस्या का समाधान हो जाएगा। (गोल्डी, बाबरी)
सवाल : मैं 20 साल से ध्रूमपान करता था। फेफड़ों में संक्रमण, बलगम व खांसी बन गई थी। दो महीने से ध्रूमपान करना बंद कर दिया, फिर भी बलगम आता है। दवा लेने से भी आराम नहीं आया (प्रवीण, कैराना)
जवाब : फिर से ध्रूमपान बिल्कुल न करें। एक दिन में अगर 15-20 मिलीग्राम बलगम सफेद रंग का आता है तो यह सामान्य है। अगर बलगम का रंग पीला है तो जिला अस्पताल में आकर जांच कराएं।
सवाल : मेरा बेटा सात वर्ष का है। उसकी लंबाई नहीं बढ़ रही है और दुबला पतला है। 15 दिन में बुखार हो जाता है (अनुज, शामली)
जवाब : कुछ बच्चों की इम्यूनिटी पावर कम होती है, जो बाद में ठीक हो जाती है। 100 से कम बुखार नहीं माना जाता। इस समय वायरल चल रहा है। पानी ज्यादा पिलाए। सीबीसी व बुखार की संपूर्ण जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें