शामली। किसान दिवस में किसानों ने बकाया गन्ना भुुगतान का मुद्दा उठाते हुए जल्द दिलाए जाने की मांग की गई। इस मौके पर बिजली- बैंक, खाद संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। किसान दिवस में किसानों ने जिले की चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने थानाभवन में फुंके ट्रांसफार्मर जल्द बदलने, रणधीर सल्फा ने कृष्णा नदी के किनारे गोशाला बनाए जाने की मांग उठाई गई। कुड़ाना के पप्पू मलिक ने बिजली की समस्याओं को अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। इस मौके पर शामली के रेलपार निवासी सतपाल पहलवान ने किसानों को बायो पेस्टीसाइड उपलब्ध कराने, नींबू आंवला के बाग पर सब्सिडी दिए जाने की बात कही।
बहावड़ी थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने जिले में बकाया गन्ना भुुगतान का मुद्दा उठाते हुए चीनी मिलों से किसानों का बकाया भुुगतान दिलाने, गन्ना प्रजाति में शीघ्र गन्ने की पर्ची तौलने, सामान्य गन्ना प्रजाति में गन्ना प्रजाति का गन्ना तुलवाने की मांग की है। बकाया गन्ने भुगतान के मुद्दा उठाए जाने पर डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुुुर सिंह को तलब किया गया। डीसीओ ने बताया कि जिले की शामली चीनी मिल द्वारा फरवरी, थानाभवन मिल द्वारा 10 जनवरी और ऊन चीनी मिल द्वारा 11 फरवरी तक बकाया गन्ना भुगतान किया गया है। अवशेष गन्ना भुगतान 31 अगस्त तक कराया दिया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग की आम-अमरूद के बाग लगाने की योजना में अनुदान की जानकारी किसानों को दी गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार ने पशुओं में गलघोटू, खुरपका, मुंहपका टीकाकरण अभियान की जानकारी दी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने सौभाय योजना की जानकारी दी।
डीएम ने किसान दिवस में डीसीओ को निर्देश दिए कि गन्ना मूल्य भुगतान समय से किया जाए। सभी मिलों द्वारा 31 अगस्त तक किसानों का शेष भुगतान करा दिया जाए। किसानों की बिजली संबधी शिकायतों के लिए नियमानुसार बिजली का बिल लिया जाए और जो बिजली की चोरी करते हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बिजली चोरी वाले गांव में ऐसे लोगों पर ध्यान रखें, जो बिजली की चोरी करते हैं। ऐसे लोगों के बारे में जानकारी दी ली जाए। जो लाइनमैन गलत कार्य करता है, उस पर कार्रवाई की जाए। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कहा गया। कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग एवं आदि विभागों द्वारा अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गई।
सीएमओ संजय भटनागर, सीवीओ राजेश सैनी, डीसीओ विजय बहादुर सिंह, जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर, ब्लॉक प्रमुख जयदेव मलिक, संजीव राठी, पप्पू मलिक, कुलदीप पंवार, श्यामसिंह बाबा सहित अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।