फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभा यात्रा देखकर लौट रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कांधला। नगर में विजयादशमी की शोभा यात्रा देखकर लौट रही महिला के साथ बाइक सवार लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी महिला के साथ मारपीट कर मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रेलवे मंडी निवासी महिला अपने परिवार के साथ नगर में आयोजित विजयादशमी की शोभायात्रा देखने के लिए रामलीला मैदान पर गई थी। देर रात महिला अपने बच्चे के साथ पैदल अपने घर लौट रही थी। गोशाला मंदिर के निकट पीछे से आ रहे बाइक सवार युवकों ने महिला की चोटी पकड़कर बाग में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपियों उसे मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े, जिसके चलते आरोपी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरी ओर, एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ कांधला में मेला देखने के लिए आया था। मेला भ्रमण के दौरान कुछ युवकों ने पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। उसके विरोध करने पर मारपीट की। आरोप है कि पति जब कार में बैठकर अपने गांव वापस लौट रहा था तो गंगेरू मार्ग के निकट आरोपी युवकों ने कार पर लाठी-डंडों से हमला कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसे कार से खींचकर जमकर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें