फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन घर में घुसकर हमला, फायरिंग

विज्ञापन
चौसाना क्षेत्र के गांव ऊदपुर में घर में हमले के बारे में जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रंजिशन घर में घुसकर हमला, फायरिंग
विज्ञापन

शामली, चौसाना। पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। बीचबचाव को आए युवक के परिजनों को भी नहीं बख्शा गया। आरोपियों ने घर में लूटपाट की कोशिश की और कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। सूचना के बहुत देर बाद पहुंची पुलिस को लेकर भी ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

गांव ऊदपुर में मंगलवार शाम कुछ युवकों ने घर में घुसकर शुभम (22) को बेरहमी से पीटा। बीचबचाव करने आई उसकी मां व बाबा को भी जमकर पीटा। आरोप है कि हमलावरों महिला के कपड़े फाड़ दिए। हमलावरों ने घर में लूटपाट का भी प्रयास किया। पीड़ितों का आरोप है कि कंट्रोल रूम व पुलिस को एक घंटे तक लगातार कॉल की गई, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किया, लेकिन वे हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजा है। चौकी प्रभारी का कहना है कि पुराने विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई है। लूटपाट का कोई मामला नहीं है। सीओ कैराना ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

चौसाना क्षेत्र के गांव ऊदपुर में मारपीट से घायल युवक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें