फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने जा रहे छात्र पर हमला, बाइक छीनने की कोशिश

विज्ञापन
कैराना हमले में घायल छात्र - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
परीक्षा देने जा रहे छात्र पर हमला, बाइक छीनने की कोशिश
विज्ञापन

कैराना। कांधला से बाइक द्वारा कैराना परीक्षा देने आ रहे इंटर के छात्र पर हमला करते हुए बाइक छीनने का प्रयास किया। छात्र द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट करते हुए उसको ब्लेड मार कर घायल कर दिया। इसके चलते छात्र की केमिस्ट्री की परीक्षा भी छूट गई। परीक्षा समाप्ति के बाद दोस्तों द्वारा 112 डायल पर सूचना देने के बाद पुलिस ने छात्र को जहानपुरा के पास से बरामद किया।
विज्ञापन

कांधला निवासी इंटर के छात्र शोएब की कैराना के एसएन इंटर कालेज में दूसरी पाली में रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। शोएब बाइक से जहानपुरा के रास्ते कैराना परीक्षा देने आ रहा था। शोएब ने बताया कि जहानपुरा रोड पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उस पर किसी चीज से वार किए। इसके बाद युवक बाइक की चाबी मांगने लगे। उसने अपनी बाइक की चाबी निकाल ली और खेतों में भाग गया, लेकिन दोनों बदमाश भी उसके पीछे आ गए और मारपीट करने के साथ ही उसे कुछ सुंघाया और उसे ब्लेड मारकर भाग गए। बाइक के इंजन का स्विच बंद होने के कारण बदमाश बाइक नहीं ले जा सके। शाम को परीक्षा समाप्त होने के बाद शोएब के दोस्त अब्दुल अली और शोएब खान ने उसे कॉल की तो उसने मोबाइल फोन रिसीव कर दोस्तों को मामले की जानकारी दी। उसके दोस्तों ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को पूरा मामला बताया। जिस पर पुलिस ने उसे छात्र को जहानपुरा के जंगल से बरामद कर लिया और कोतवाली ले आई। वह अर्द्ध बेहोशी की हालत में था और उसे ब्लेड भी लगे थे। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें