फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों के घर पर कुर्की का चोटिस चस्पा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। विवाहिता की हत्या के मामले में फरार चल रहे पति और ससुर सहित चार आरोपियों के घर पुलिस ने अदालत से आदेश पर कुर्की नोटिस चस्पा किए हैं। अदालत में हाजिर नहीं होने पर जल्द ही आरोपियों के घरों की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले साल क्षेत्र के गांव गोगवान में विवाहिता आसमा की जहर देकर हत्या कर दी गई थी। मायके पक्ष ने विवाहिता के शव को अपने गांव बलवा में ले जाकर कब्रिस्तान में दफना दिया था। मौत के करीब तीन माह बाद 18 जून 2020 को विवाहिता के पिता शब्बीरा निवासी बलवा ने पति सहित ससुरालवालों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मजिस्ट्रेट के आदेश पर विवाहिता के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया था। मुकदमे की विवेचना सीओ जितेंद्र कुमार कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि दहेज हत्या के आरोपियों के फरार चलने पर अदालत से आदेश प्राप्त करके पति सारिक, जेठ आलिम और सालिम तथा ससुर अब्दुल हकीम निवासी गोगवान थाना कैराना के घरों पर धारा 82 के तहत कुर्की कार्रवाई के नोटिस चस्पा कर दिए हैं। आरोपियों की अदालत में हाजिर नहीं होने पर अदालत से आदेश प्राप्त करके जल्द ही आरोपियों के घरों की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें