फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पूर्व चेयरमैन हाजी वाजिद हसन के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा, कार्रवाई के लिए गोरखपुर से आई थी पुलिस

Thu, 23 May 2024 04:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में निवर्तमान चेयरमैन के मकान पर कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया गया है। गोरखपुर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कांधला में गो हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश के तहत दर्ज अभियोग में निवर्तमान चेयरमैन के पेश न होने पर गोरखपुर पुलिस ने उनके मकान पर धारा 82 के तहत कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया है।

विज्ञापन


गोरखपुर के थाना रामगढ़ताल के उपनिरीक्षक अमित चौधरी अपनी टीम के साथ कांधला थाने पहुंचे। आमद दर्ज कराने के बाद वे निवर्तमान पालिकाध्यक्ष वाजिद हसन के आवास पर पहुंचे। पुलिस ने धारा 82 कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया।

पुलिस ने बताया कि गोरखपुर के थाना खारोबार में वाजिद हसन पुत्र मंजूर हसन निवासी मोहल्ला शेखजादगान गो हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम में वांछित है। इसके चलते फरवरी में पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डाॅ. गौरव ने 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इसके बाद भी वाजिद हसन इस मामले में अब तक फरार चल रहे हैं।

इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद उनके मकान पर 82 का नोटिस चस्पा किया गया है। उपनिरीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि नोटिस चस्पा के बाद भी अगर वाजिद हसन पेश ना हुए तो उनके मकान की कुर्की की जाएगी।

यह भी पढ़ें: फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट
विज्ञापन

उधर, इस मामले में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन का कहना है कि रंजिशन मुकदमा दर्ज होने के कई साल बाद उनका नाम मुकदमे में लिया गया है। कोर्ट में उनकी तरफ से पूरे प्रकरण को मजबूती से रखा गया है। जल्द पूरा मामला सबके सामने साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें