फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से फरार रंगदारी के आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। दो साल पहले सराफा व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने अदालत से आदेश पर सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात विवेचक एसआई अजय कसाना ने बताया कि 2017 में फुरकान व उसके साथ आरिफ निवासी गांव तीतरवाड़ा पर पुराना बाजार स्थित सराफा व्यापारी रामअवतार से दो लाख की रंगदारी मांगने का आरोप है। पीड़ित की तरफ से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसआई के मुताबिक वर्तमान में फुरकान जेल में बंद है जबकि दूसरा आरोपी आरिफ निवासी तीतरवाड़ा दो साल से फरार चल रहा है। इस मामले में न्यायालय से आदेश प्राप्त करने के बाद आरोपी आरिफ के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें