शामली। शहर के बैंकों के अधिकांश एटीएम या तो बंद मिलते है या फिर खराब रहते है। आए दिन शहर में कैश निकालने के लिए लोग एटीएम पर भटकते रहते है।
शुक्रवार को शहर के ज्यादातर एटीएम बंद मिले। माजरा रोड स्थित कार्पोरेशन बैंक का एटीएम बंद मिला जब बैंक के गार्ड से पूछा तो उसने बताया कि एटीएम बृहस्पतिवार को कैश अधिक निकालने लगा था। कोई व्यक्ति पांच हजार डालता तो वह सात हजार निकालता है। इसके बाद एटीएम बंद कर दिया है, अभी तक ठीक नहीं हो सका है।
मुजफ्फरनगर बस स्टैंड के पास इंडियन ओवरसीज का एटीएम भी बंद मिला। गार्ड से पूछा तो बताया कि कुछ समय के बाद कैश डाला जाएगा। ओरियंटल बैंक का एटीएम भी बंद मिला।
जबकि एसबीआई के एटीएम पर भीड़ लगी रही। इसमें पालीटेक्निक की छात्रा भी कई एटीएम के चक्कर काटकर एसबीआई के बाहर धूप में खड़ी नजर आई। वही वर्मा मार्केट स्थित इंडियन बैंक एटीएम में एक बार ही कैश डाला गया। जिसके बाद एटीएम खृुला रहा, लेकिन लोग आते रहे और परेशान होकर वापस जाते रहे। शहर के अधिकांश एटीएम की हालत बहुत ही खराब है। इस कारण जनपद के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।