फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिंझाना क्षेत्र में रेत खनन माफिया के दिल में पुलिस का कोई खौफ नहीं

Tue, 11 Oct 2016 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना में झिंझाना थाना क्षेत्र में रेत खनन माफिया के दिल में पुलिस प्रशासन का किसी किस्म का खौफ नहीं दिख रहा है। यहां रोजाना रात में सड़कों पर रेत से भरे डंपर अनवरत दौड़ रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस एकदम आंखें बंद किए हुए है। एनजीटी के आदेश भी इस      क्षेत्र की पुलिस के लिये कोई भी मायने नहीं रखते हैं। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मंगलौरा स्थित यमुना नदी से अब भी रात में 12 बजे के बाद जेसीबी की मदद से अवैध रेत खनन जारी है। यहां रेत से भरे डंपर मंगलौरा से निकलकर चौसाना बाईपास से होकर ऊन और थाना भवन तक जा रहे हैं। रास्ते में चौसाना पुलिस की तीन पिकेट के साथ ऊन पुलिस चौकी और चीता मोबाइल पूरी रात सड़क पर गश्त कर रही है। उनकी नजरों के सामने से अवैध खनन द्वारा रेत से भरे डंपर गुजर रहे हैं। इसके अलावा कई डंपर रेत से भरे हुए झिंझाना कस्बे में सप्लाई किए जा रहे हैं। जिन्हें रेत माफिया रेत का स्टाक करने के बाद बुग्गियों द्वारा सप्लाई कसबा व आसपास के क्षेत्रो में करा रहे है। रेत माफिया को स्थानीय पुलिस का खुला संरक्षण है। 
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी बीपी सिंह का कहना है। कि रेत क्षेत्र में पूर्ण रूप से बंद है। अगर रेत का डंपर आएगा तो उसको सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें