कांधला मौहल्ला रायजादगान में मृतक महिलाओ के घर पर जानकारी लेने पहुची राज्य महिला आयोग की सदस्य ड?
- फोटो : SHAMLI
पटाखा फैक्टरी के विस्फोट के पीड़ितों को मदद का आश्वासन
कांधला। राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियंवदा तोमर ने छह दिन पहले कांधला में पटाखा फैक्टरी विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलकर मदद करने का भरोसा दिया।
बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंवदा तोमर पटाखा फैक्टरी विस्फोट में मारे गई सरस्वती, नरेशो और निर्मला के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन स्तर से की जाने वाली आर्थिक मदद के संबंध में तहसीलदार रनबीर सिंह से जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि पीड़ित परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की मदद के लिए सभी जरूरी प्रक्रिया पूरा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारीयों को भेजी जा रही है। जल्द ही परिजनों को आर्थिक मदद दी जाएगी। डा. प्रियवंदा तोमर ने मृतकों के बच्चों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने मृतकों के बच्चों को नौकरी दिलाए जाने की मांग की। इसके बाद प्रियंवदा तोमर मोहल्ले में मृतक इंतजार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। गांव इस्लामपुर घसौली में शैंकी सैनी के परिजनों से भी मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान नरेश सैनी, तरुण अग्रवाल, दीपक सैनी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।