फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पीएमईजीपी ऋण में कमीशन मांगा, जांच बैठी

Tue, 03 Dec 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। चौसाना गांव के पंजाब नेशनल बैंक शाखा के दो अधिकारियों पर पीएमईजीपी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) ऋण योजना के तहत लोन देने के बदले कमीशन मांगने और कमीशन न देने पर पीड़ित को धमकाया गया।
विज्ञापन

पीड़ित द्वारा प्रधानमंत्री पोर्टल परशिकायत के बाद मामले की जांच एलडीएम ओमप्रकाश सिंह ने शुरू कर दी है।
पीडि़त महाजेब अली ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के अधिकारियों पर पीएमईजीपी योजना के तहत लोन देने के बदले 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगाया था। पीड़ित की ओर से कमीशन देने से इंकार करने पर लोन रोकने की धमकी दी थी।
पीड़ित ने शिकायत प्रधानमंत्री के पोर्टल पर की थी। एलडीएम ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत लोन वितरण में रिश्वत लेना कानून के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें