फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आशुतोष ब्रह्मचारी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Mon, 02 Mar 2026 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाले कांधला के आशुतोष ब्रहमचारी ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ सार्वजनिक मंच से 21 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कथित घोषणा के अनुसार, जो कोई उनकी नाक काटे या उन्हें गंभीर शारीरिक क्षति पहुंचाए, उसे यह राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ बयानबाज़ी नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष हिंसा के लिए उकसावा है, जिससे उनकी और आश्रम में रह रहे नाबालिग की जान को गंभीर खतरा है।
आरोप है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद से उन्हें और बटुकों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। अलग-अलग मोबाइल नंबरों से जान से मारने की कॉल की जा रही है।
विज्ञापन

रोते हुए आशुतोष का वीडियो हो रहा वायरल
कांधला। आशुतोष ब्रहमचारी का रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। यही कारण है वह सुरक्षा नहीं मिलने के कारण हर बार कोर्ट में पेश नहीं हो पाते, उनके वकील ही कोर्ट में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें