झिंझना के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर ट्राफी लेकर खुशी मनाते ?
- फोटो : SHAMLI
झिंझाना। कस्बे के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। वार्षिक प्रतियोगिता में अशोका सदन ने चैंपियन की ट्राफी अपने नाम की है।
अशोका सदन के हाउस इंचार्ज आयुषी शर्मा, रोहित जैन, अंकुर जैन ने हाउस के सीनियर वर्ग के मेधावी छात्र विनय का उत्साहवर्धन कर खेलों में इसी प्रकार से अपना वर्चस्व बनाए रखने को कहा है। जूनियर वर्ग में इनाम राउल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ट्राफी अपने सदन के नाम कराई है। लड़कियों के सीनियर वर्ग में हरनीत कौर और जूनियर वर्ग में शिवांशी ने अपना परचम लहराया है। उप प्रधानाचार्य अरविंद वर्मा ने निर्णायक मंडल के रूप में विजेता हाउसों को ट्राफी देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। प्रधानाचार्य तनुज कपिल ने प्रतिभागियों से कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉक्टर एके गोयल और आयुष बंसल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।