शामली। लखनऊ में आयोजित आईआईए की केंद्रीय कारिणी के कार्यक्रम में शामली के उद्यमी अशोक बंसल को आईआईए का राष्ट्रीय सचिव और अनुज गर्ग को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। युवा उद्यमी विशाल गुप्ता को शामली चेयरमैन का नियुक्ति पत्र सौंपा।
मंगलवार को गोमती नगर लखनऊ आईआईए भवन में आयोजित कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के राष्ट्रीय चेयरमैन दिनेश गोयल ने यह जिम्मेदारी सौपी। शामली चैप्टर चेयरमैन पद के लिए युवा उद्यमी विशाल गुप्ता को नियुक्ति पत्र सौंपकर पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए बताया कि आईआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर धीमान, उपाध्यक्ष भारत मित्तल, महासचिव तुषार कुच्छल और सचिव शिशिर जैन को बनाया गया। कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता बनाया गया। इस अवसर पर अशोक मित्तल, अनुज गर्ग, तुषार कुच्छल मौजूद रहे।