फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: थानाभवन चीनी मिल पर 81.37 करोड़ गन्ना भुगतान बाकी, डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 29 Sep 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिलाधिकारी आलोक यादव ने सोमवार को कलक्ट्रेट में जिले की तीनों चीनी मिलों शामली, ऊन और थानाभवन के पेराई सत्र 2025-26 के गन्ना मूल्य भुगतान, आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों और चीनी मिलों में बचे चीनी स्टॉक की समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि थानाभवन चीनी मिल पर 81.37 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान अभी बकाया है।
विज्ञापन

वहीं शामली चीनी मिल ने 323.19 करोड़ रुपये और ऊन चीनी मिल ने 267.03 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। भुगतान की स्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए थानाभवन चीनी मिल के प्रतिनिधियों को पेराई सत्र 2025-26 के अवशेष गन्ना मूल्य का तत्काल शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भुगतान में लापरवाही बरती गई तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा, चीनी मिल ऊन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. कुलदीप पिलानिया, थानाभवन चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना लेखपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

15 अक्तूबर तक शुरू करनी होगी पेराई
आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा में बताया गया कि थानाभवन चीनी मिल में 72.25 प्रतिशत, शामली में 74.25 प्रतिशत और ऊन चीनी मिल में 63 प्रतिशत रिपेयर एवं मेंटेनेंस का काम पूरा हो चुका है। डीएम ने तीनों मिलों को शासन के निर्देशों के अनुसार हर हाल में 15 अक्तूबर 2026 तक पेराई सत्र शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें