शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा-10 के अरमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को कालेज में आयोजित प्रतियोगिता से पूर्व प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने छात्रों को सड़क के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से इस अभियान का हिस्सा बनकर सुरक्षित जीवन का आह्वान किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा नौ और दस के 48 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा-10 के अरमान ने प्रथम, इसी कक्षा के आर्यन मलिक ने द्वितीय और कक्षा नौ के छात्र प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर आचार्य अशोक सोम, पवन कुमार, अरविंद कुमार, मोहर सिंह, मधुबन शर्मा, योगेंद्र कुमार, ब्रिजेश कुमार, बिजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।