फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट के निर्माण को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। यमुना नदी के किनारे श्मशान घाट के निर्माण को आखिरकार मंजूरी मिली गई है। करीब एक साल से नगर पालिका के पास 42 लाख रुपये का बजट पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

यमुना नदी के तट पर दशकों पुराना श्मशान घाट है। 2016 में नगरपालिका ने इसके निर्माण और सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ पांच लाख 44 हजार 500 रुपये का प्रस्ताव रखा था। इसके सापेक्ष सात फरवरी 2020 को नगर विकास विभाग लखनऊ ने 42 लाख 60 हजार रुपये नगर पालिका को जारी किए। 728.46 वर्ग मीटर भूमि ड्रेनेज विभाग की होने के कारण 28 सितंबर 2020 को नगर पालिका ने ड्रेनेज विभाग मुजफ्फरनगर से एनओसी मांगी थी।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर और नगर पालिका ईओ का कार्य देख रहे एसडीएम उद्भव त्रिपाठी के प्रयास से 22 मार्च 2021 को ड्रेनेज विभाग ने श्मशान घाट के लिए नगर पालिका को अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया है। इसके बाद पालिका के जेई सूरज वर्मा ने शमशान घाट की प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। शनिवार को एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम के साथ यमुना तट पर जाकर श्मशान घाट की पैमाइश कराई तथा नक्शा बनवाया। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि ड्रेनेज विभाग से एनओसी मिल गई है। जल्द ही श्मशान घाट पर निर्माण और सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। नगरपालिका कार्यालय के अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि श्मशान घाट पर तीन शवदाह स्थल, तीन शव प्लेट फार्म, तीन शौचालय, बैठने के लिए सीमेंट का बेंच, पेयजल, बाउंड्रीवाल, सीसी टाइल्स फर्श व प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। - राकेश कुमार, अधीक्षक, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें