फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल साहित्य सम्मान के लिए 10 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि हिंदी संस्थान लखनऊ ने बाल साहित्यकारों को 2021-22 में वर्ष 2020 के लिए दिए जाने वाले बाल साहित्य सम्मान के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाल साहित्य सम्मान में सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, निरंकार देव सेवक बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान, शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, लल्ली प्रसाद पांडेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान, डॉ. रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान, आचार्य कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान तथा उमाकांत मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों, विद्वानों का चयन किया जाना है। साहित्यकार, रचनाकार अपने आवेदन सीधे निदेशक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हिंदी भवन, 6-महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ को 10 अगस्त, 2021 तक उपलब्ध करा सकते हैं। इससे संबंधित जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें