शामली। बेरोजगारों को उद्यमी बनाने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू किया है। जिले के युवाओं को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उद्योग विभाग को युवाओं के आवेदन कराने हैं।
परियोजना निदेशक ने बताया कि युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान बेहतर अवसर हैं। इससे बेरोजगार युवा अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इस योजना में परियोजना लागत का 10 प्रतिशत सावधि ऋण के रूप में अनिवार्य होगा। ऋण में जमीन का क्रय सम्मिलित नहीं होगा।
सामान्य वर्ग के लिए 15 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांगजन के व्यक्तियों को 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान जमा कराना होगा। उद्योग व सेवा क्षेत्र की अधिकतम पांच लाख रुपये तक की परियोजनाओं के ऋण पर अनुदान निर्धारित किया जाएगा। यदि परियोजना की लागत 10 लाख रुपये तक है तो शेष धनराशि का लाभार्थी को स्वयं खर्च करना होगा।