फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए अभ्यािर्थयों से आवेदन मांगे गए हैं। पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा-ठुमरी, गजल विधाओं में ऐसे प्रतिभावान गायक, जिसकी आयु 40 वर्ष से कम न हो, को ‘बेगम अख्तर पुरस्कार‘ से सम्मानित किया जाएगा। चयनित कलाकार को पांच लाख की धनराशि, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में बेगम अख्तर पुरस्कार हेतु पात्र महानुभावों के नामांकन 25 दिसंबर शाम 5 बजे तक निदेशक, संस्कृति निदेशालय उप्र जवाहर भवन, नवम् तल लखनऊ-226001 के कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें