फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के छात्रों से संयम और शांति बनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। सोमवार को एसपी विनीत जयसवाल गांव गढ़ी दौलत स्थित बदरूल उलूम मदरसे में पहुंचे। उन्होंने मदरसे में सदर हजरत मौलाना आकिल से वार्ता करते हुए मदरसे में तालीम हासिल कर रहे छात्रों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्रों से शांति व्यवस्था एवं संयम बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि संवेदनशीलता के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों की व्यवस्था जिले में लागू है। बेहतर संवाद के लिए विभिन्न समुदाय के प्रतिनिधि लगातार संपर्क में है। जिससे उन्हें इनपुट मिलता रहे तथा वह भी अपनी बात उनसे कह सकें। जिले में अमन, चैन कायम रहे, शांति कायम रहे, यही प्रशासन की कोशिश है। मौलाना आकिल ने कहा कि बच्चे अपना भविष्य अच्छा बनाने के लिए इधर-उधर की बातों पर ध्यान न देकर तालीम में अपना वक्त लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें