कैराना। जुमे की नमाज के दौरान सभी मस्जिदों में नमाजियों द्वारा कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाए। साथ ही मस्जिदों के पेश इमामों ने नमाज के दौरान मास्क लगाने की अपील की।
देश भर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने सभी धार्मिक एवं निजी कार्यक्रमों में कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करने के निर्देश दे रखे हैं। शुक्रवार को नगर की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान अधिकतर लोग मास्क लगाकर पहुंचे। सभी मस्जिदों के गेट पर कमेटी की ओर से लोगों को मास्क लगाकर आने के बोर्ड भी लगा दिए। वहीं कोविड गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए सभी मस्जिदों के गेट पर दो पुलिसकर्मी तैनात रहे। उन्होंने नमाज पढ़ने के लिए आने वाले नमाजियों को मास्क लगाने के लिए निर्देशित किया।
जुमे की नमाज के बाद सभी मस्जिदों के पेश इमामों ने पांचों वक्त की नमाज के दौरान मास्क लगाकर आने व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने की अपील की। जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने जुमे की नमाज से पहले अपने बयान में कहा कि देशभर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शासन द्वारा जारी की गई कोविड गाइडलाइन का सभी को पालन करना जरूरी है। मस्जिदों में आते समय मास्क लगाना, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना तथा साफ-सफाई का भी ख्याल रखना जरूरी हैं।