शामली अंजत्ता चौक पर अम्बेडकर की मुर्ति के पास स्वच्छता अभियान चलाते एनसीसी के छात्र छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
शामली। 85 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से वीवी इंटर कालेज शामली के एनसीसी कैडेट्स ने अजंता चौक पर स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क में सफाई अभियान चलाया।
शुक्रवार को वीवी इंटर कालेज शामली के एनसीसी कैडेट्स ने कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी के निर्देशन में सफाई अभियान चलाया गया। कैप्टन रजनीश कुमार ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन की अहम कड़ी है, जिसके लिए पीएम मोदी ने स्वच्छता भारत मिशन चलाया हुआ है। इसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। डॉ. विजय कुमार ने कहा कि हमें महापुरुषों के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। मौके पर हवलदार विजय कुमार, श्रवण कुमार, शशिकांत, अजीत, आरजू, पंकज, आकाश, राखी, ज्योति, नीलू, काजल, आंचल, स्वाति, पूजा, टिम्सी आदि मौजूद रहे।