शामली। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा-ठुमरी, गजल विधाओं में ऐसे प्रतिभावान गायक, जिसकी आयु 40 वर्ष से कम न हो, को बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। चयनित कलाकार को पांच लाख की धनराशि, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में ‘बेगम अख्तर पुरस्कार‘ हेतु पात्र महानुभावों के नामांकन 25 अक्तूबर तक निदेशक, संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश, जवाहर भवन, नवम तल, लखनऊ कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।