फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज के सिर सजा ताज

Sun, 10 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुए छात्र संघ अध्यक्ष के चुनाव में अध्यक्ष का सेहरा अनुज चौहान के सिर बंधा है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद अमजद को 116 मतों से हराया। प्राचार्य ने छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी डॉ. भूमेश कुमार की देखरेख में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर एक बजे तक मतदान के दौरान कुल 1871 मतदाताओं में से 651 मतदाताओं ने वोट डाली। दोपहर दो बजे के बाद कॉलेज के हाल में मतगणना हुई,  जिसमें अध्यक्ष पद पर अनुज चौहान, महासचिव पद पर अंकित कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर रोहित कुमार ने जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर विशाल कुमार और सह सचिव पद पर साक्षी निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुकी है।

इसी तरह विज्ञान संकाय के प्रतिनिधि पद पर मोहम्मद साहिल सिद्दीकी, मनीष कुमार, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर विकास कुमार, मोहम्मद अहसान और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर शुभम कोकचा एवं रामकुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। बाद में प्राचार्य राजेश कुमार अग्रवाल ने छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। 
विज्ञापन


चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। कॉलेज के गेट पर प्रवेश पत्र दिखाने के बाद ही छात्र-छात्राओं को एंट्री दी गई। इस दौरान कॉलेज के बाहर भी छात्रों की भीड़ नहीं लगने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें