झिंझाना। संत आशाराम इंटर कालेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ क्रिकेट के उद्घाटन मैच से हुआ। इस दौरान दौड़ में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
सोमवार को कालेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा ने किया। उद्घाटन मैच में टीम ए और बी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें टीम बी के कैप्टन शिवम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। इस दौरान टीम ए के कैप्टन मोनू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 20 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसके जवाब में टीम बी मात्र 15 रन ही बना सकी।
इसमें मैन ऑफ द मैच मोनू को चुना गया। इसके बाद दौड़ प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में अंशु सरोहा प्रथम, नौशाद द्वितीय और मोनू तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग दौड़ में सूरज प्रथम, साहिल द्वितीय तथा शुभम तृतीय स्थान पर रहे। लंबी और ऊंची कूद में जुबैर, आयुष, गौरव, वंश, प्रवेश, विकास, सलमान, दीपक विजेता रहे। इस दौरान घनश्याम शर्मा, तरूण भारद्वाज, बिट्टू, गोपाल, धनंजय कौशिक आदि मौजूद रहे।