फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डेंगू का एक और मरीज मिला, जिले में संख्या तीन हुई

Fri, 23 Oct 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में डेंगू का एक और मामला सामने आया है। 12 वर्षीय किशोरी में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

गांव खेड़ी लिलौन निवासी 14 वर्षीय किशोरी को बुखार आने पर निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। प्राइवेट लैब में एलाइजा जांच में किशोरी को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले जिले के कस्बा एलम और गांव पावटी कलां में डेंगू के दो मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 412 मरीजों की एलाइजा जांच हो चुकी है।
जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान डेंगू का खतरा बना रहता है। दिन में गर्मी और रात में तापमान कम होने के बीच मच्छरों से बचाव जरूरी है। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए कूलर, गमलों, टायरों और बर्तनों में पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
तेज बुखार होना सिरदर्द के साथ आंखों के पीछे दर्द होना।
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द।
उल्टी तथा त्वचा पर लाल चकत्ते होना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें