शामली। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज में शनिवार को निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें अन्नूपाल ने प्रथम स्थान पाया।
कॉलेज में सड़क सुरक्षा समिति के प्रभारी प्रो. संजीव कुमार व राजगुरु की देखरेख में निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में डॉ. एमसी जैन, प्रो. ऋषि जैन, डॉ. सौरभ पांडेय, अमित शर्मा, महिपाल रहे। प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष के अन्नूपाल प्रथम, इसी कक्षा की कहकशा द्वितीय और दीपा तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के संरक्षक प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार रहे।
उधर, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बस स्टैंड पर परिवहन विभाग द्वारा दिव्यांगजन ड्राइविंग एवं अन्य प्रावधानों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. प्रवेंद्र सिंह ने चालक-परिचालकों की आंखों की जांच की। इस दौरान उन्हें यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। इस दौरान एआरटीओ मुुंशीलाल व एआरएम मनोज वाजपेयी ने सीट बेल्ट, रांग साइड मिरर, बैक लाइट, परावर्ती टेप, फर्स्ट एड बॉक्स, सीट बेल्ट, अग्निशमन सिलिंडर आदि की जांच की। इसके बाद मेरठ-करनाल मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 10 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर उनसे एक लाख 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इस अवसर पर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान और प्रवर्तन कर्मी मौजूद रहे।