फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव आज

विज्ञापन
जललाबाद में जैन मुनि सर्मपण सागर जी माहारज का स्वागत करते जैन समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव आज
विज्ञापन

जलालाबाद। कस्बे में दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद में रविवार दोपहर को भगवान पार्श्वनाथ की वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के मद्देनजर क्षुल्लक जैन मुनि समर्पण सागर जी महाराज का कस्बे में मंगल प्रवेश हो गया है। दिगंबर जैन समाज की ओर से जैन मुनि का भव्य स्वागत करके मंदिर परिसर में स्थित त्यागी भवन के अतिथि गृह में लाया गया।
शनिवार को कस्बे में क्षुल्लक रत्न श्री 105 समर्पण सागर जी महाराज के मंगल प्रवेश पर श्री दिगंबर जैन समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। जैन संत को जुलूस के रूप में दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र के मंदिर में स्थित त्यागी भवन के अतिथि गृह में लाया गया। मंदिर परिसर में भगवान महावीर और पार्श्वनाथ के दर्शन किए। इस मौके पर विजय कुमार, सतेंद्र जैन, सचिन जैन समेत जैन समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को रविवार को भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा समर्पण सागर जी महाराज के सानिध्य में निकलेगी। जिसमे झांकियां, बैंड बाजों व कीर्तन मंडलियों द्वारा भगवान का गुणगान किया जाएगा। मंदिर समिति के मंत्री सुशील जैन ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी की जा चुकी है । वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव के तहत सुबह सात बजे प्रक्षाल पूजन, 10 बजे ध्वजारोहण, 12 बजे मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन, श्रीफल का अर्पण, क्षुल्लक जैन मुनि समर्पण सागर जी महाराज का मंगल प्रवचन होगा। दो बजे भगवान पार्श्वनाथ की वार्षिक रथयात्रा शुरू होगी। इस मौके पर प्रदेश के गन्ना विकास व चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी मौजूद रहेंगे। मुख्य अतिथि के रुप में वीके जैन और अध्यक्षता अजीत कुमार जैन करेंगे। स्वागत शामली के उद्यमी जेेके जैन, आलोक जैन, आशीष जैन द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार जैन द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें