शामली। प. उप्र संयुक्त उद्योग उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि सोमवार को व्यापारी सीएम योगी को ऑनलाइन ज्ञापन भेजेंगे। जिसमें प्रदेश में कोरोना से मृत व्यापारियों के परिवार वालों को 10 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा का लाभ देने की मांग की जाएगी। व्यापारियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की भी मांग की।
रविवार को सीबी गुप्ता कॉलोनी स्थित व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय में आयोजित जिले एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक हुई। जिसमें घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि आज प्रदेश के व्यापारी की हालत चिंताजनक है। कोरोना महामारी में प्रतिष्ठान बंद होनेे से व्यापारियों की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। कोरोना संक्रमण से प्रदेश भर में सैकड़ों व्यापारियों की मौत हो चुकी है। प्रदेश भर के व्यापारी अपने-अपने जिलों में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सरकार द्वारा स्वीकृत 10 लाख के जीवन दुर्घटना बीमा योजना में कोविड-19 को जोड़कर मृत व्यापारी के परिजनों को इसका लाभ दिया जाए। मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद्र धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजभूषण संगल, प्रदेश प्रभारी व्यापारी सेना, पंकज वालिया मौजूद रहे।