फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुर हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग    

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
क्षेत्र के मंगलौरा गांव में सिपाही अंकुर की रस्म तेरहवीं हुई। इसमें क्षेत्र के नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। झिंझाना थाना क्षेत्र के मंगलौरा निवासी अंकुर यूपी पुलिस में सिपाही था। उसकी मेरठ के फलावदा में तैनाती थी। सिपाही अंकुर का शव उनके पैतृक गांव मंगलौरा पहुंचा जहां पर गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृत सिपाही के मामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

बुधवार को सिपाही अंकुर की रस्म तेरहवीं पर भाजपा नेता मृगांका सिंह, हरेंद्र मलिक, सपा नेता सुधीर मलिक के अलावा सभी दलों के नेताओं ने वहां पहुंचकर शोक जताया। सिपाही अंकुर की तेरहवीं पर क्षेत्र के सपा नेता सुधीर पवार सहित भाजपा नेता मृगांका सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। वहीं, जांच को लेकर मौके पर पहुंचे नेताओं ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर हत्याकांड के खुलासा की मांग उठाई। सभा के बाद कुछ लोगों ने इस हत्याकांड को फर्जी खोलने का शोर मचा दिया। इसके बाद कुछ युवक बिडोली में मेरठ करनाल हाईवे को जाम करने पहुंच गये। लेकिन चौकी प्रभारी अनिल पवार के समझाने पर वापस लौट गए। उन्होंने समझाया कि यदि उन्हें कोई समस्या या शिकायत है तो उच्च अधिकारियों के पास जाओ। मेरठ पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। यदि कोई परेशान है तो आईजी से मिले। इस बीच थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी चौधरी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। इस संबंध में एसएसपी मेरठ से भी वार्ता की गई। एसएसपी ने भी परिजनों को बुलाया। ग्रामीणों ने कहा कि बृहस्पतिवार को वे मेरठ में अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें