पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने लखनऊ में यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक गुरुप्रसाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित फतेहपुर में डिपो की भूमि में कार्यशाला के लिए बजट जारी करने मांग उठाई। हरियाणा राज्य के कई शहरों के संचालन के लिए 40 रोडवेज बसों को शामली डिपो को आवांटित करने की मांग की गई।
यूपी रोडवेज शामली डिपो के लिए मुजफ्फरनगर मार्ग पर ग्राम फतेहपुर में नौ बीघा भूमि तीन साल पूर्व 47 लाख में खरीदी गई थी। जिला प्रशासन इस भूमि को पहले यूपी रोडवेज को लीज पर देना चाहता था। मगर यूपी रोडवेज ने जिला प्रशासन से इस भूमि को लीज पर लिए जाने से मना कर दिया। मामला लखनऊ में प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने पहुंचने पर छह माह पूर्व जिला प्रशासन ने शामली डिपो की भूमि को निगम के रिकार्ड में दर्ज कराकर प्रतिलिपि सौंप दी थी। बुधवार को लखनऊ पहुंचकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक गुरू प्रसाद से मिलकर शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला निर्माण के लिए बजट जारी करने का अनुरोध किया। शामली रोडवेज डिपो को हरियाणा और आसपास के शहरों में संचालन के लिए 40 रोडवेज बस आवंटित करने की मांग उठाई। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात पर नाराजगी जताई। पिछले छह माह के बाद यूपी रोडवेज मुख्यालय द्वारा शामली डिपो की कार्यालय निर्माण के लिए विभागीय इंजीनियर की टीम ने एस्टिमेट तैयार कर मुख्यालय को नहीं भेजा गया। यूपी रोडवेज के एमडी गुरू प्रसाद ने अंतर्राज्यीय संचालन व जीएम एस के बनर्जी को बुलाकर शामली डिपो की कार्यशाला का टीम भेजकर एस्टिमेट तैयार करने के निर्देश दिए। व्यापारियों को आश्वास्त किया कि अगले साल शामली रोडवेज डिपो को बजट आवंटित हो जाएगा। कुुंभ मेले के बाद शामली डिपो को चालिस रोडवेज बस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा, सहारनपुर जिला अध्यक्ष जयवीर राणा शामिल रहे।
अतुल गर्ग व सुरेश राणा से मिले व्यापारी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने लखनऊ में प्रदेश गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा से मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने और जीवन दुघर्टना बीमा राशि पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख करने तथा व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना करने पर बधाई दी। ज्ञापन में मुख्यमंत्री का अभिनंदन समारोह आयोजित का समय मांगा है। व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के खाद रसद मंत्री अतुल गर्ग को प्रदेश के व्यापारियों की खाद रसद मे बांट माप तौल संबंधी समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर निस्तारण की मांग की है।