शामली के गांव तितरवाड़ा निवासी सीआईएसएफ के कांस्टेबल अंकित चौहान को सम्मानित करते केंद्रीय गृहम
शामली। जम्मू के सुंजवां क्षेत्र में आंतकी ऑपरेशन के दौरान अपनी वीरता का परिचय देने वाले जनपद के कैराना क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा निवासी सीआईएसएफ के कांस्टेबल अंकित चौहान को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया है।
कांस्टेबल को सम्मान मिलने से परिजनों के साथ ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
कांस्टेबल अंकित चौहान को ये वीरता पुरस्कार शुक्रवार को तमिलनाड़ु चेन्नई के थ्क्कोलम में स्थित सीआईएसएफ के आरकोनम ट्रेनिंग सेंटर पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रदान किया गया।
अंकित चौहान वर्तमान में छत्तीसगढ़ में भिलाई में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल 2022 को उनकी जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में अस्थाई कर्तव्य ड्यूटी में जा रहे थे। उनके दल में एएसआई समेत वे दस जवान शामिल थे।
जम्मू के सुंजवां इलाके में घात लगाकर बैइे फिदायीन आतंकियों ने हमला कर दिया था। हमला होते ही सीआईएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया।
करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक चली मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे, इस साहसिक कार्य के लिए उन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर परिजन और ग्रामीण अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।ं
शामली के गांव तितरवाड़ा निवासी सीआईएसएफ के कांस्टेबल अंकित चौहान को सम्मानित करते केंद्रीय गृहम