फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ‘दो शूटरों के एनकाउंटर से गैंग खत्म नहीं हुआ’, नाहिद हसन ने बाकी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की

Wed, 02 Sep 2026 01:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

अंकित बालियान हत्याकांड में दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद सपा विधायक नाहिद हसन ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल दो आरोपियों के मारे जाने से पूरा गैंग खत्म नहीं हुआ और बाकी आरोपियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
अंकित बालियान हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकित बालियान हत्याकांड में दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद सपा विधायक नाहिद हसन ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केवल दो आरोपियों के मारे जाने से पूरा गैंग खत्म नहीं हुआ है। गैंग में अभी कई अन्य लोग शामिल हैं और पुलिस को उन सभी के खिलाफ जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन


अंकित बालियान की तेरहवीं आज - फोटो : अमर उजाला
‘गैंग में अभी कई लोग बाकी’
नाहिद हसन ने कहा कि हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों के एनकाउंटर के बाद भी गैंग के कई लोग बाकी हैं। उनके अनुसार पुलिस को गैंग से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग अभी खुले घूम रहे हैं, वे आगे भी किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में पुलिस के सामने चुनौती है कि गैंग से जुड़े सभी आरोपियों को चिन्हित किया जाए और उन्हें कानून के दायरे में लाया जाए।

यह भी पढ़ें: यूपी: अंकित की तेरहवीं पर गांव बना छावनी, पुलिस का पहरा; वाहनों की एंट्री बंद, ई-रिक्शा से पहुंच रहे नेता

अंकित बालियान की तेरहवीं - फोटो : अमर उजाला
सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का दिया हवाला
सपा विधायक ने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करती है। ऐसे में अब इस मामले में पुलिस को पूरी सख्ती दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़े हर आरोपी तक पुलिस को पहुंचना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: यूपी: अंकित की तेरहवीं पर गांव बना छावनी, पुलिस का पहरा; वाहनों की एंट्री बंद, ई-रिक्शा से पहुंच रहे नेता
विज्ञापन

अंकित के आवास पर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
‘बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी जरूरी’
नाहिद हसन ने कहा कि गैंग के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने इसे योगी सरकार और शामली पुलिस के लिए चुनौती बताते हुए कहा कि हत्याकांड के सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें