फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित बालियान हत्याकांड: मुठभेड़ में ढेर मोहित था मज़दूर परिवार से, वाईफाई कंपनी में काम करता था सुमित

Mon, 31 Aug 2026 09:32 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में हुए अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कथित शूटर मोहित और सुमित की पारिवारिक पृष्ठभूमि सामने आने के बाद दोनों परिवारों की अलग-अलग परिस्थितियां सामने आई हैं। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने दोनों के बारे में कई अहम जानकारियां दीं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारे गए मोहित (पीले कपड़ों में) और सुमित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहित के मामा अमित ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है। करीब 23 वर्षीय मोहित पुत्र महेश के पिता की करीब तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसकी मां ममता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं और किराए के मकान में रहती हैं। मोहित का एक भाई सुमित है, जो कक्षा 11 में पढ़ाई कर रहा है, जबकि एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है।

विज्ञापन

अमित, मोहित के मामा - फोटो : अमर उजाला
मोहित को कर दिया था घर से बेदखल
अमित के मुताबिक, मोहित कुछ दिनों से झगड़ा-फसाद करने लगा था। उसकी गतिविधियों को लेकर पुलिस भी घर पर आती थी। परिवार ने परेशान होकर उसे घर से बेदखल कर दिया था। इसके बाद मोहित ज्यादातर घर से बाहर ही रहता था। परिजनों को भी ठीक से जानकारी नहीं थी कि वह कहां जाता है और किन लोगों के संपर्क में रहता है।

धर्मपाल, सुमित के पिता - फोटो : अमर उजाला
वाईफाई कंपनी में काम करता था सुमित
सुमित के पिता धर्मपाल ने बताया कि उनका बेटा वाईफाई का काम करता था। वह करीब दो साल से जियो कंपनी में काम कर रहा था। परिवार में सुमित के दो बड़े भाई और एक छोटा भाई यश है। यश भी वाईफाई कंपनी में काम करता है। परिवार में दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। धर्मपाल इलेक्ट्रॉनिक का काम करते हैं और परिवार किराए के आवास में रहता है।

घटना के बाद सुमित के घर दोनों ने बदले थे कपड़े
धर्मपाल ने बताया कि मोहित अक्सर सुमित के घर आता-जाता था। परिवार के लोग सुमित को मोहित से दूरी बनाने के लिए लगातार समझाते थे, लेकिन वह उनकी बात नहीं मानता था। धर्मपाल के अनुसार, जिस दिन घटना हुई, उस दिन भी मोहित सुमित के घर पहुंचा था। सुमित ने घर पर कपड़े बदले और इसके बाद मोहित के साथ घर से निकल गया। इसके बाद परिजनों को दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पुलिस मुठभेड़ में दोनों के मारे जाने की सूचना परिवार को मिली।
विज्ञापन

दोनों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
परिजनों के बयानों से पुलिस के सामने अब दोनों की पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े कई पहलू भी सामने आए हैं। पुलिस दोनों के आपराधिक संपर्कों और अंकित हत्याकांड से उनके जुड़ाव की कड़ियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शामली में हुए अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कथित शूटर मोहित और सुमित की पारिवारिक पृष्ठभूमि सामने आने के बाद दोनों परिवारों की अलग-अलग परिस्थितियां सामने आई हैं। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने दोनों के बारे में कई अहम जानकारियां दीं।
Next
AU ऐप में पढ़ें