शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा-रालोद की संयुक्त प्रत्याशी अंजलि देवी और भाजपा की ओर से मधु के नामांकनपत्र उनके अधिवक्ताओं ने खरीदे हैं। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकनपत्र कलक्ट्रेट में डीएम कोर्ट में दाखिल किए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी अंजलि देवी और भाजपा की ओर से मधु का नामांकन पत्र खरीदा गया। अधिवक्ता सोमपाल चौहान ने बताया कि भाजपा की ओर जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मधु का नामांकन पत्र खरीदा गया है। नामांकन पत्र शनिवार 26 जून को दाखिल किए जाएंगे। उधर रालोद-सपा की संयुक्त प्रत्याशी अंजलि देवी का नामांकन पत्र अनिल टीनू ने खरीदा है। सपा नेता शेर सिंह राणा एवं अनिल टीनू ने बताया कि रालोद- सपा ने संयुक्त प्रत्याशी अंजलि का नामांकन पत्र खरीदा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरि सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए डीएम कोर्ट में 26 जून को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। चुनाव के आरओ डीएम, एआरओ एसडीएम सदर हैं।