बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने पशु चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने अलग-अलग जगह से चोरी की गई 10 भैंस और दो लवारे बरामद किए हैं।
पुलिस ने पशु चोरी के आरोपी रईस उर्फ भूरा पुत्र शफीक निवासी किरतपुर, गुलफाम पुत्र मोहम्मद अली निवासी गांव मुढाल थाना कोतवाली शहर, अनवार पुत्र अब्दुल निवासी जटपुरा बौंडा थाना मंडावली और नासिर पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी गांव बैंडपुर थाना कलियर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में शामिल गुलफाम, अनवार और नासिर मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए हैं। जिन्होंने घेराबंदी के वक्त पुलिस पर फायर कर दिया था। जवाबी फायरिंग में उक्त तीनों आरोपियों को गोली लगी है। पुलिस ने अलग-अलग जगह से चोरी 10 भैंस और दो लवारे बरामद किए।
इनके पास से तीन तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस और एक महिंद्रा मैक्स पिकअप गाड़ी बरामद की गई है। गिरोह का सरगना वसीम उर्फ चीची निवासी नगीना और अनीश उर्फ मोटा पुत्र शफीक निवासी किरतपुर फरार है। एएसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने भैंस चोरी कर डेयरी खोल ली थी।