फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के सामने कूड़ा देख हुए नाराज नोडल अधिकारी

विज्ञापन
कैराना नगर पालिका में साफ सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे नोडल अधिकारी । - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। बरसात को देखते हुए कोरोना महामारी और मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारी पर रोक लगाने के लिए नोडल अधिकारी ने कस्बे में जाकर सफाई व्यवस्था का का निरीक्षण किया और सरकारी अस्पताल के सामने कूड़ा डालने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के नोडल अधिकारी संजय कुमार सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कोविड-19 कंट्रोल रूम, शौचालयों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पांच जुलाई से चलने वाले सर्वे अभियान में करीब 150 लोग पुरानी गंभीर बीमारी से ग्रस्त पाए गए जिनमें से 35 बीमार लोगों की कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बाकी के भी सैंपल लिए जाएंगे। इस दौरान अस्पताल के सामने लोगों के कूड़ा डालने पर उन्होंने ईओ को सफाई कर्मियों द्वारा प्रतिदिन कूड़ा उठवाने के निर्देश दिए।
इसके बाद नोडल अधिकारी नगर पालिका पहुंचे। वहां पर अधिशासी अधिकारी हेमराज पुंडीर ने बताया कि नगर पालिका ने गंदराउ रोड पर एक हेक्टेयर भूमि खरीदी है जिस पर कस्बे का कूड़ा डाला जाएगा। लॉकडाउन के कारण बाउंड्री का कार्य बीच में रुक गया है। कस्बे के 25 वार्डों में 5 एमआरएफ बनाने के लिए सरकारी भूमि की जरूरत है जिस पर नोडल अधिकारी ने नायब तहसीलदार सचिन कुमार को तहसील की सरकारी भूमि उपलब्ध कराने को कहा। पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने कहा कि जहानपुरा रोड पर स्थित तालाब व कब्रिस्तान का पानी बरसात में सड़कों पर भर जाता है। इसके बाद नोडल अधिकारी मोहल्ला आलदरम्यान मलिन बस्ती व घोसा चुंगी पहुंचे। वहां पर नालियों की साफ सफाई देखी। इस अवसर पर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सचिन कुमार, पालिका चेयरमेन हाजी अनवर हसन, अधिशासी अधिकारी हेमराज पुंडीर, खाद्य एंव सफाई निरीक्षक कविता त्यागी आदि मौजूद रहे।

कैराना में मौहल्ला घोसा चुंगी पर निरीक्षण करते नोडल अधिकारी आर पी सिंह व अन्य अधिकारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें