फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने से नाराज पति टावर पर चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के मायके जाने से नाराज पति टॉवर पर चढ़ा
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। उसने पत्नी के मायके से नहीं आने पर टॉवर से कूद जाने की लोगों को धमकी दी। करीब डेढ़ घंटे बाद लोगों ने समझाबुझाकर उसे टॉवर से उतारा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

मामला कस्बे के मोहल्ला शाहविलायत का है। कस्बा निवासी गयूर का निकाह बागपत के छपरौली निवासी युवती से हुआ है। दो दिन पहले गयूर का बच्चों को लेकर अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मंगलवार को उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके छपरौली चली गई। पत्नी के घर से चले जाने से वह परेशान हो गया। पुलिस के मुताबिक उसने शराब के नशे में पहले उत्पात मचाया। पुलिस का कहना है कि उसके बाद गयूर ईदगाह रोड पर स्थित मोबाइल कंपनी के टॉवर पर चढ़ गया। युवक के टॉवर पर चढ़ने से मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। थोड़ी देर में काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पत्नी को वापस बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। करीब डेढ़ घंटे के बाद काफी समझाने पर युवक नीचे आ गया। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि आरोपी युवक का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें