फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अपमानजनक टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में रोष, आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद । सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। गांव चंदेनामाल के ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने थाना थानाभवन पर तहरीर दी। जिस पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। चंदेनामाल के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के साथ ही स्वर्ण समाज तमाम महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा था। इसे लेकर क्षेत्र के स्वर्ण समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल थानाध्यक्ष बिजेन्द्र रावत से मिला व उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उक्त युवक द्वारा पूर्व में भी इसी प्रकार से अपमानजनक टिप्पणी की जा चुकी है, समझाने पर भी वह नहीं मान रहा। तहरीर के बाद उक्त युवक विकास को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें