...और मेरे लिए यादगार बन गई वो करवा चौथ
शामली। सुहागिनों के जीवन में करवा चौथ के पर्व की खास अहमियत है । अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। रात को चंद्रदर्शन के बाद पति का चेहरा देख व्रत खोलती हैं। सुुहागिनों के जीवन में करवा चौथ पर कुछ खास मौके होते हैं, जो उनके लिए यादगार बन जाते हैं। शहर की कुछ गृहणियों से हमने करवा चौथ के इन्हीं खास मौकों पर बात की, पेश है खास रिपोर्ट।
पति ने पढ़ ली मेरे मन की बात
गुरुद्वारा रोड निवासी श्रेया गुप्ता कहती हैं कि पिछले साल करवा चौथ से कुछ पहले उनकी रिश्तेदारी में शादी थी। वे और उनके पति विशाल भी रिश्तेदारों को शापिंग कराने उनके साथ मार्केट गए थे। वहां ज्वैलरी शॉप पर उनकी एक महिला रिश्तेदार ने डायमंड रिंग खरीदी। वो रिंग मुझे भी बहुत पसंद आ रही थी। मैने कई बार उसे अपनी अंगुली में पहनकर देखी। मेरा मन ललचाया, लेकिन कीमत अधिक होने की वजह से मैने पति से कुछ नहीं कहा। हम लोग घर लौट आए ,लेकिन मेरे पति ने मेरे मन की बात पढ़ ली थी। उन्होंने देख लिया था कि वो रिंग मुझे बहुत भा रही है, लेकिन उस वक्त उन्होंने कुछ नहीं कहा और कुछ दिन बाद करवा चौथ पर बिल्कुल वैसी ही डायमंड रिंग पति ने लाकर उन्हें गिफ्ट में दी, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रिंग से ज्यादा खुुशी इस बात की थी कि उनके पति ने उनके मन की बात पढ़ ली थी। ये करवा चौथ ताउम्र नहीं भूल पाएंगी।
मेरा व्रत खुलवाने प्लेन से चले आए पतिदेव
मंडी मार्शगंज निवासी रेनू सिंहल कहती हैं कि उनके पति गौरव बिजनेस में इतने व्यस्त हैं कि साथ बैठकर खाने का मौका कम ही मिलता है, लेकिन उनकी खास बात है कि करवा चौथ के दिन वे कितना भी जरूरी काम हो, चांद निकलने से पहले घर आ जाते हैं। कुछ साल पहले करवा चौथ से दो दिन पहले उनके पति को मुंबई जाना पड़ गया। वापसी में ट्रेन से आना था करवा चौथ की वजह से उनके पति ने हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च कर प्लेन का टिकट लिया। प्लेन से दिल्ली और फिर दिल्ली से टैक्सी करके चांद निकलने से पहले शामली पहुंच गए, ये उनके लिए यादगार करवा चौथ रही।
पति को सामने देख हुई खुर्शी
आर्यपुरी निवासी त्रिशा बंसल कहती हैं कि एक बार करवा चौथ के दिन शाम को उनके पति राहुल ने फोन करके कहा कि उन्हें बिजनेस के सिलसिले में अचानक काम से दिल्ली जाना पड़ रहा है। वो कल दोपहर तक लौटेंगे, मैं मायूस हो गई। चांद निकलने के बाद जैसे ही वो छत पर चंद्रमा को जल देेने गई, अचानक सामने मेेरे पति आ गए उनके हाथ में एक शानदार तोहफा था, वो मेरे लिए गोल्डन रिंग लेकर आए थे, उन्हें सामने देख खुशी का ठिकाना नही रहा। पति ने बताया कि वो उन्हें सरप्राइज देना चाहते थे।
पति तोहफा देते हैं, बड़े आशीर्वाद
रुबी गर्ग ने बताया कि उनकी करवा चौथ तो हर बार अच्छी होती है। इस दिन सबसे अच्छा तो ये लगता है कि उनके पति जल्दी घर आ जाते हैं। चंद्रर्शन के बाद उनके साथ बैठकर उनका व्रत खुलवाते हैं। घर के सभी सदस्य एक साथ बैठकर मेरे साथ डिनर करते हैं । पति उन्हें तोहफा देती हैं और घर के बड़े बुजुर्ग आशीर्वाद। इस बार उनके पति ने सोने की अंगूठी उन्हें एडवांस में ही बतौर गिफ्ट लाकर दे दी है।
शामली परिचर्चा फोटो महिला श्रेया गुप्ता- फोटो : SHAMLI
ामली परिचर्चा फोटो महिला रेनू संगल- फोटो : SHAMLI
शामली परिचर्चा फोटो महिला रूबी गर्ग- फोटो : SHAMLI