फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से आफत बारिश से राहत

Tue, 24 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Storm and rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कई दिन से आग उगलते सूरज की तपिश बदन झुलसाती रही, तो रविवार देर रात आंधी और झमाझम बरसात ने आफत ला दी। जिलेभर में दर्जनों स्थानों पर पेड़ और विद्युत लाइनें धराशायी हो गई। इससे बिजली आपूर्ति भी पटरी से उतर गई। वहीं, कई स्थानों पर मकान और फैक्ट्री की छत गिरने पर भारी नुकसान हुआ। 
विज्ञापन

  रविवार रात करीब एक बजे आंधी के साथ जमकर बरसात हुई। कई दिन से भीषण गर्मी पड़ रही थी। दिन में लू के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर दिया था। वहीं, देर रात बरसात होने पर गर्मी से राहत मिल गई, मगर बरसात के पूर्व चली आंधी ने जिले भर में हाहाकार मचा दिया। एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर होर्डिंग्स, पेड़, विद्युत लाइनें टूट गईं। उधर, सोमवार को सुबह से दोपहर तक मौसम खुला रहा, गर्मी ज्यादा नहीं रही।   दोपहर बाद एकाएक मौसम ने फिर करवट बदली। करीब दो बजे आसमान में घटा छायी। हवा बंद हो गई, जिससे घुटन पैदा हो गई। फिर करीब तीन बजे से आंधी शुरू हुई, जिसमें कई स्थानों पर होर्डिंग टूट गए। इसके बाद झमाझम बरसात होने लगी। रात करीब साढ़े छह बजे बरसात बंद हो सकी। 
विज्ञापन

  फैक्ट्री की दीवार गिरी, हड़कंप 
इंडस्ट्री एरिया कंडेला में बाबा एलायज फैक्ट्री की दीवार और टिन शेड गिर गया। फैक्ट्री मालिक के मुताबिक सुबह फैक्ट्री पर पहुंचे, तो वहां रखा सामान नष्ट मिला। हादसे में कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 
  आम पर आफत 
आंधी के कारण आम उत्पादकों को भी भारी नुकसान हुआ। झिंझाना, कांधला, कैराना, गढ़ीपुख्ता और थानाभवन क्षेत्र के बागों में पेड़ों से कच्चे आम टूट गए। वहीं, बागों में टूटे आम को देखकर ठेकेदारों की आंखों में पानी आ गया। संबंधित खबर और फोटो पेज-5 पर भी...
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें