फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्षेत्र से अनजान पुलिस

Mon, 23 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Inquiry - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। पुलिस सम्मेलन के दौरान एएसपी ने कैराना कोतवाली के कांस्टेबलों और दरोगाओं से अपराध और अपराधियों के बारे मे प्रश्न करके उन्हें सकते में डाल दिया। साथ ही उन्होंने आम जनता के साथ मधुर व्यवहार बरतने और अपराधियों को जेल में पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर पुलिस सम्मेलन के दौरान एएसपी अनिल कुमार झा कैराना कोतवाली पहुंचे और कोतवाली परिसर में सभी कांस्टेबलों व दरोगाओं को एकत्र करके उनसे कार्यप्रणाली के बारे में पूछताछ की। 

उन्होंने कास्टेबलों से 90 के दशक में पाकिस्तान भाग गए कैराना के कुख्यात तस्कर इकबाल काना के बारे में पूछा तो कोई भी उत्तर नहीं दे पाया। उन्होंने एक कांस्टेबल को हिदायत दी कि वो तीन दिन तक पहरा ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।  2011 में भर्ती होने वाले कांस्टेबलों से उनके हल्के के हिस्ट्रीशीटरों के बारे में पूछा, लेकिन सही उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर जाकर प्रत्येक गतिविधि पर बारीकी से नजर रखते हुए आपसी सहयोग से घटना को वर्क आउट करना होगा। उन्होंने कांस्टेबलों से टॉप टेन बदमाशों के बारे में पूछा तो कांस्टेबलों ने मुकीम गिरोह के बदमाशों ने नाम गिनवा दिए जो वर्तमान में जेलों में बंद हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपडेट रहने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें