फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो बसों के बीच में फंसा मासूम, गंभीर

विज्ञापन
शामली में दो बसों के बीच में फनकार घायल जिशान। संवाद
विज्ञापन
शामली। शहर के आंबेडकर चौक पर सड़क किनारे पिता के आने का इंतजार कर रहा 12 वर्षीय मासूम जिशान चालक की लापरवाही के कारण दो बसों के बीच फंस गया। किसी तरह उसे निकाला गया। मासूम की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर दिया गया। घायल के चाचा फरमान ने कोतवाली पर तहरीर देकर आरोपी बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हाजीपुरा के रहने वाले फरमान ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की शाम उसका भतीजा जिशान अपने पिता खुर्शीद के साथ पैदल ही दिल्ली बस स्टैंड के पास एक डाक्टर के यहां पर दवाई लेने के लिए गया। खुर्शीद दवाई लेने के लिए डाक्टर के पास चला गया, जबकि भतीजा सड़क किनारे ही खड़ा होकर उसका इंतजार करने लगा।इसी बीच एक चालक रोडवेज बस को लापरवाही से पीछे हटा रहा था। भतीजा काफी दूर तक भागकर पीछे भी हटता गया। पीछे एक दूसरी बस खड़ी थी। इस दौरान भतीजा दोनों बसों के बीच में फंस गया। शोर शराबा होने पर किसी तरह उसे निकाला गया। उसे शामली के ही प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, लोगों का आरोप है कि आए दिन बस चालकों की लापरवाही के कारण हादसे होते हैं मगर विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें