फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दुकान पर खरीदारी करने गई बुजुर्ग महिला ने चेन चुराई

Sun, 19 Apr 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/झिंझाना। कस्बे के मेन बाजार में ज्वेलर्स की दुकान से बुजुर्ग महिला ने चांदी की चेन चोरी कर ली। महिला भाजपा नेता की मां बताई गई है। बाद में महिला ने चेन वापस कर दी। यह मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कस्बे में शुभम की ज्वेलरी की दुकान है। शनिवार शाम को महिला दुकान पर पहुंची और चेन की खरीदने की बात कही। चेन देखने के दौरान महिला ने मौका लगाकर चेन को उठा लिया और उसे छिपाकर दुकान से चली गई। महिला के जाने के बाद दुकानदार को चेन गायब होने की जानकारी ली। इसके बाद शुभम ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो महिला चेन उठाते हुए नजर आई। कुछ देर बाद महिला ने दुकान पर जाकर चेन वापस कर दी। बुजुर्ग महिला भाजपा नेता की मां बताई गई है। सराफ की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दिए जाने से कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें