फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का सक्रिय सदस्य पीएम-सीएम बन सकता है: मोहित

विज्ञापन
शामली में पार्टी कार्यालय पर  आयोजित बैठक में बोलते भाजपा के एमएलसी मोहित बेनीवाल । भाजपा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी शामली। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी मोहित बेनीवाल ने भाजपा के सक्रिय सदस्यों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने पार्टी के इतिहास और राजनीति की जानकारी देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

बुधवार को पार्टी कार्यालय पर मोहित बेनीवाल ने कहा कि आज भाजपा का एक सक्रिय सदस्य मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री भी बन सकता हैँ, ऐसा केवल भाजपा में ही संभव हुआ है। मौजूदा दौर में भाजपा की विचार धारा, संवाद, सदभावना, सेवा भाव, संतुलन भाव, सकारात्मक के कारण ही पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
भाजपा सरकार में रेलवे का नवीनीकरण , सड़कें, एयरपोर्ट, उद्योग पर ध्यान दिया जा है। नागरिकता संशोधन बिल लागू करके गरीब परिवारों को भारत की नागरिकता दी गई है। तीन तलाक कानून लाई, कश्मीर में धारा 370 हटाने का कार्य मोदी, अमित शाह के कारण संभव हुआ।
विज्ञापन

वक्फ संसोधन कानून लाकर गरीब, महिलाओं को न्याय दिलाने का काम किया है। इस मौके पर नगर पालिका के चेयरमैन अरविंद संगल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरबीर मलिक, पवन तरार, मनोज चौधरी, जिला महामंत्री राजेंद्र मादलपुर, दामोदर सैनी पंकज राणा, पुनीत, जिला उपाध्यक्ष अनुज राणा, घनश्याम परचा, भूपेंद्र शर्मा,मोहित जैन सक्रिय सदस्य आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें