फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावड़ यात्रा के दौरान टेस्ट में फेल हुई एंबुलेंस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान टेस्ट में फेल हुई एंबुलेंस सेवा
विज्ञापन

कैराना। सीओ और कोतवाली प्रभारी ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बुधवार रात एंबुलेंस सेवा को परखा। जिसमें एंबुलेंस सेवा फेल हो गई। जिस पर सीओ ने एसएसपी को एंबुलेंस के विरुद्ध रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन

सीओ विजेंद्र सिंह भड़ाना और कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बुधवार रात करीब दस बजे सबसे पहले पुलिस से सेक्टर अधिकारी यशपाल सिंह को फोन करके बताया कि शामली बाईपास पर दुर्घटना हो गई है। इसलिए वहां तुरंत पहुंचें। इसके चंद मिनट बाद ही यशपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कोतवाली प्रभारी ने अपने सरकारी नंबर से पब्लिक इंटर कॉलेज पर मौजूद एंबुलेंस चालक को शामली बाईपास पर हादसे की जानकारी दी। जिस पर चालक ने कहा कि आप कंट्रोल रूम 108 नंबर पर कॉल करिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. शैलेंद्र चौरसिया को भी हादसे की सूचना देकर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए कहा। जिस पर उन्होंने भी 108 नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा। बाद में कोतवाल ने 108 नंबर पर भी कॉल की। नजदीक खड़ी एंबुलेंस के स्थान पर सात किमी दूर यमुना पुल से एंबुलेंस करीब 40 मिनट बाद पहुंची। इस मामले में सीओ विजेंद्र सिंह भड़ाना में बताया कि टेस्ट के दौरान एंबुलेंस सेवा फेल पाई गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक शामली को रिपोर्ट भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें